फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से 11 वर्षीय छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में बड़ौरी गांव के पास साइकिल सवार 11 वर्षीय छात्रा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के बड़ौरी गांव निवासी अरविंद कुमार की 11 वर्षीय पुत्री पंचली गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। बुधवार की देर शाम को वह साइकिल से गांव के बाहर जा रही थी। इसी बीच सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने पंचली की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की साइकिल सवार पंचली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। वहीं चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें