फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

Sat, 18 Feb 2023 06:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरदोई जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा सुनाई गई है। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट नंबर 15 के जज अबुल कैश ने दोषी छोटू उर्फ अजय को सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि 16 सितंबर 2014 की शाम उसकी नाबालिग बेटी घर के बाहर लगे नल पर पानी भरने गई थी। वहां पहले से खड़ी गाड़ी जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी, उस पर सवार सुनील और उसकी पत्नी कामिनी व छोटूे ने उसकी बेटी को गाड़ी में जबरदस्ती बैठा कर कहीं चले गए। एसपी के आदेश पर अतरौली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।

विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान लेने के बाद पुलिस ने छोटू उर्फ अजय के विरुद्ध दुष्कर्ष, अपहरण के आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। कामिनी व सुनील का नाम साक्ष्य के अभाव में आरोप पत्र पुलिस ने निकाल दिया था। जिसकी सुनवाई यहां न्यायालय में चल रही थी। अभियोजन पक्ष से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता मनीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दोषी को अधिक से अधिक सजा दी जाए। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद जज ने दोषी अजय को 10 वर्ष की सजा सुनाई है। आधी राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है। दोषी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें