फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नाबालिग का अपहरण कर ले गए युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी 16 वर्षीय किशोरी को दो युवक बहला फुसलाकर अगवा कर ले गए। आरोपी किशोरी के घर से 1.48 लाख रुपये व कुछ आभूषण भी साथ ले गए।
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने बताया कि एक फरवरी की सुबह उसकी 16 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थिति में घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। कुछ लोगों ने बताया कि उसकी पुत्री को दो युवक बहला फुसलाकर अगवा कर ले गए हैं। आरोपियों के कहने पर आरोपी उसके घर से 1.48 लाख रुपये व आभूषण भी ले गए। पता चलने पर वह आरोपियों के घर पहुंचा और पुत्री के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने धमकी देकर भगा दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द की किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें