फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रंजिशन हमला कर युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव बक्सर निवासी अबरार ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि 19 फरवरी को वह काम से वापस घर जा रहा था। रास्ते में नहर पुल के निकट गांव के ही रहने वाले सोनू, चंदा और सूरज ने उसे जबरन रोक लिया। आरोपियों ने रंजिशन उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हंगामा होने पर राहगीरों और आसपास के लोगों को आता देखकर तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें