दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित मोहल्ला अनुज विहार के सामने स्थित मारूति शोरुम के पास दो बाइकों की भिड़ंत में मोहल्ला शिवनगर निवासी नितिन उर्फ भीम (२4) की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया। नितिन उर्फ भीम अपने दोस्त के साथ रविवार की रात बाइक पर सवार होकर मोहल्ले से नवीन मंडी की तरफ जा रहे थे। गढ़ रोड स्थित मोहल्ला अनुज विहार के सामने स्थित मारुति शोरुम के पास उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। इस दौरान वह व दूसरा बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नितिन उर्फ भीम को चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर सीओ वरुण मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच की। सीओ ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।