फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पशु चोरी करने के शक में युवक को जमकर पीटा

Mon, 06 May 2024 11:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भमैड़ा में रिश्तेदारी में आए एक युवक को कुछ ग्रामीणों ने पशु चोरी करने के शक में जमकर पीट दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चार लोगों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने अब चोरों लोगों पर शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि जिला गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा क्षेत्र के गांव कलोंदी निवासी आशिफ रविवार की रात अपने दोस्त के साथ कार से गांव में शादी में शामिल होने आया था। वापस लौटते समय उसे व उसके दोस्त को गांव के ही मोहसिन, फुरकान व रजत ने पशु चोरी करने के शक में रोक लिया। इस दौरान उन्होंने आसिफ की जमकर पिटाई की। वहीं, आसिफ का दोस्त यहां से भाग गया। झगड़े की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। वहीं, पुलिस मोहसिन, फुरकान, रजत व आसिफ को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने चारों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।

वहीं ग्रामीणों ने पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से एक बरात गई थी, जिसमें परिवार के लोग गए हुए थे। रात में चोरी के इरादे से कुछ लोग गांव में घुसे थे। जिनमें से एक को पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें