गढ़मुक्तेश्वर। पुलिस ने गस्त के दौरान पकड़े गए आरोपी से अवैध असलहा बरामद किया। आरोपी पर आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम गस्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक आरोपी को नानपुर क्षेत्र में संदिग्ध दशा में पकड़ लिया। जिसकी तलाशी लिए जाने पर एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने खुद को सचिन निवासी नानपुर बताया। सीओ ने बताया कि आरोपी से अवैध असलहा बरामद होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।