फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चोरी करने आए युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
करंट लगने के बाद मृतक के शव की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा की नियाज कालोनी में चोरी करने आए चोर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के पास चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है। जेब में मिले कागजात के आधार पर पहचान कर सूचना उसके परिजनों को दी गई।

मूलरूप से थाना बहादुरगढ के गांव रझैटी के रहने वाले जावेद ने बताया कि वह पिछले सात साल से गांव शेखपुर खिचरा की नियाज कालोनी में अपना मकान बनाकर पत्नी व बच्चे के साथ रह रहा है। वह यूपीएससी स्थित एक फैक्टरी में एक ट्रांसपोर्टर के यहां ड्राइवर है। शनिवार रात को वह अपने पत्नी और बच्चे के साथ मकान के एक हिस्से में बने कमरे में सोया था। मकान का मेन गेट बंद था। सुबह करीब 6 बजे उसकी पत्नी शमा परवीन की आंख खुली तो उसने देखा कि मकान के कमरों के दरवाजे खुले हुए हैं और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। वह मकान की छत पर गई तो देखा कि एक युवक मकान की छत पर पड़ा है। घबराई पत्नी नीचे आई और परिवार को जगाया और सारी घटना के बारे में बताया। जावेद ने छत पर देखा कि एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। उसने पुलिस को सूचना दी और पड़ोसियों को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने की तलाशी ली तो उसके पास से चार मोबाइल, घड़ी, सोने और चांदी के आभूषण और 25 सौ रुपये, एक पहचान पत्र बरामद हुआ। आरोपी की पहचान इब्रहिम पुत्र अफसर निवासी मोहल्ला भद्रान गांव देहरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि आरोपी पहले भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है। आशंका है कि चोरी कर भागते समय करंट लगने से उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें