संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि बहादुरगढ़ क्षेत्र निवासी एक युवक से काफी पुरानी दोस्ती थी। जो 26 अप्रैल में घर पर आया हुआ था। जिसके बाद देर होने की बात कहकर घर पर ही रुक गया। पीड़ित ने बताया कि रात होने पर आरोपी युवक उसकी पत्नी को बहका फुसलाकर घर से ले गया। साथ में घर में रखी 93 हजार की नकदी समेत सोना चांदी के जेवर भी साथ ले गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।