फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सीएचसी में पांच साल बाद भी नहीं लग सकी एक्सरे मशीन

विज्ञापन
पिलखुवा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिलखुवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच साल बाद भी एक्सरे की व्यवस्था नहीं हो पाई है। मरीजों को 250 से 300 रुपये खर्च कर अस्पताल के बाहर एक्सरे कराने पड़ते हैं। चिकित्सक मरीजों को एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल रेफर कर भेजते हैं। जिसके चलते मरीजों और उनके तीमारदारों को जहां आर्थिक बोझ झेलना पड़ता वहीं, परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।

पबला रोड पर साल 2018 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का संचालन शुरू हुआ था। इससे पहले पिलखुवा में सीएचसी की व्यवस्था नहीं थी। मरीजों को धौलाना, सपनावत या हापुड़ दवा लेने जाना पड़ता था। साल 2018 में सीएचसी तो शुरू हो गई लेकिन, अब तक वहां एक्सरे मशीन नहीं लग सकी है और न ही टेक्नीशियन की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


सीएचसी की ओपीडी चार सौ के पास

शहर के अलावा आवासीय दिनेश नगर, आसरा कॉलोनी, पबला, मुकीमपुर, जटपुरा समेत अन्य स्थानों के मरीज दवा लेने के लिए सीएचसी पहुंचते है। अस्पताल अभिलेखों के अनुसार रोजाना विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 400 से अधिक मरीज सीएचसी दवा लेने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ.शेखर सिंह ने कहा कि अस्पताल में एक्सरे मशीन और टेक्नीशियन की व्यवस्था कराए जाने के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है। शीघ्र ही सीएचसी में एक्सरे होने की व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें