फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 22 Oct 2024 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में पूनम (38) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मृतका के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बुलंदशहर के गांव भैसरोली निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि 18 साल पहले उसकी बहन पूनम की शादी खेड़ा निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। कुलदीप मजदूरी करने के साथ शराब पीने का आदी था, जिसको लेकर दोनों में हमेशा झगड़ा रहता था। आरोप है कि कुलदीप शराब पीकर पूनम के साथ मारपीट करता था। मंगलवार को भी दोनों में विवाद हुआ और कुलदीप ने उसकी हत्या कर शव कमरा में पंखे से लटकाकर आत्महत्या करना दर्शा दिया। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पूनम का शव पोस्टमार्टम के लिए हापुड़ स्थित मोर्चरी भेजा है। पीएम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। मृतक के पिता ने उसके पति के खिलाफ हत्या करने के आरोप में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें