गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे-9 पर कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसके पुत्र समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दिल्ली के नजफगढ़ निवासी राधेश्याम की पत्नी कृष्णा देवी शुक्रवार की देर रात अपने पुत्र विशेष और दिल्ली के खेड़ा निवासी सावन सिंह के साथ कार में सवार होकर मुरादाबाद से दिल्ली जा रही थीं। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर गणपति ढाबे के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों को हापुड़ के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हापुड़ के अस्पताल में कृष्णा देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।
गढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।