ब्रजघाट। क्षेत्र के गांव अल्लाबक्शपुर के निकट ट्रेन से गिरकर जनपद मुरादाबाद के थाना कटघर के गांव देवापुर निवासी 58 वर्षीय लक्ष्मी देवी की मौत हो गई।
देवघर निवासी लक्ष्मी देवी बुधवार की सुबह को पितृ अमावस्या पर गांव निवासी कुछ महिलाओं के साथ ब्रजघाट गंगा स्नान करने के लिए आई थीं। गंगा स्नान करने के बाद वह घर लौट रहीं थी। जो गढ़ से ट्रेन में सवार हो गई। अधिक भीड़ होने से अल्लाबख्शपुर फाटक के निकट ट्रेन से उनका पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। जिसे मौके पर उनकी मौत हो गई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।