फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला की सर्पदंश से मौत

Wed, 02 Aug 2023 09:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। चितौड़ा निवासी किसान मानक की बेटी प्रीति (22) की शादी गढ़ क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। जो कुछ दिन पहले अपने मायके चितौड़ा में आई हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की दोपहर को वह घर में सो रही थी। जिसको उसके परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन वह कमरे से बाहर नहीं आई। काफी देर होने के बाद परिजनों को चिंता हुई और कमरे में पहुंचे। जहां पर प्रीति मृत अवस्था में मिली। वहीं पैर में सर्पदंश का निशान देखा, जिसको देख परिजन तुरंत निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने महिला को सर्पदंश के कारण मौत होने की बात कही। ससुराल पक्ष के लोगों के पहुंचने के बाद परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि सर्पदंश से मौत हुई है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही संभव है, लेकिन राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें