गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा निवासी अमानत ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले जनपद बुलंदशहर के खानपुर निवासी युवक से हुई थी। जिसमें उसके परिजनों ने पांच लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे। पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और परिजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। जिसे पूरा न करा पाने पर आरोपी उसका उत्पीडऩ करने लगे। महिला ने बताया कि 12 मई को आरोपी उसे कार में बैठाकर अपने साथ लाए और गांव के बाहर रजवाहे के पास छोड़कर चले गए। जिन्होंने दहेज की मांग पूरी किए बिना ससुराल लौटने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष हरि कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद