संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। बाबूगढ़ थानाक्षेत्र के गांव उपैड़ा निवासी महिला अपने पुत्र की हत्या की रिपार्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। अब एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शिकायती पत्र में गांव उपैड़ा निवासी उर्मिला ने बताया कि 15 मई को उसके पुत्र अंकुर को गांव का ही एक युवक बुलाकर अपने साथ ले गया था। लेकिन देर रात तक भी वापस घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की और बाबूगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की।
अगले दिन उसके पुत्र अंकुर का शव गांव के ही नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। लेकिन अभी तक उसकी मौत का कारण नहीं जान सकी और न ही उसकी रिपोर्ट दर्ज की है। थाने के चक्कर लगाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर अब एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।