फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या!: लापता समझ ढूंढता रहा था परिवार, घर में ही मिली महिला की फंदे लटकी लाश; पुलिस भी रह गई दंग

Mon, 22 Jun 2026 02:43 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली

सार

हापुड़ जिले में एक महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। इस वारदात से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक महिला मंजू देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के गांव खुडलिया स्थित गंगा विहार कॉलोनी में एक महिला ने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


गंगा विहार कॉलोनी निवासी कविता ने रविवार देर रात पुलिस को सूचना दी कि उसकी माता मंजू देवी (45 वर्ष) घर से लापता हैं। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

सोमवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि मंजू देवी का शव घर के ऊपर बने कमरे में  फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मंजू देवी की बेटी कविता ने बताया कि उसके माता-पिता उसके साथ ही रहते थे। उनके कोई पुत्र नहीं है, इसलिए वह दोनों की देखभाल करती थी। इस संबंध में सीओ राहुल कुमार ने बताया कि सिंभावली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें