गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी महिला का अपने ही परिजनों से काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसका वाद एसडीएम न्यायालय में चल रहा है। मंगलवार को भी महिला तारीख पर एसडीएम न्यायालय में आई थी। जहां उसका तहसील परिसर में किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी परिजनों से हो गई। जिसे लेकर महिला को गुस्सा आ गया और उसने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। महिला को हंगामा करते हुए देख वहां मौजूद कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को कोतवाली लेकर आ गई। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद