फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला ने दंपति पर लगाया पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी चित्रा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 23 सितंबर की शाम करीब सात बजे उसका भाई अपने घर जा रहा था। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उन्हें अपने साथ ले जाने के लिए कहा। जिससे इन्कार करने पर आरोपी महिला ने उसके साथ अभद्रता कर पिटाई की। इतना ही नहीं महिला उसके गले का लॉकेट भी छीन कर ले गई। पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में तहरीर देने थाने जा रही थी, तो महिला के पति ने रास्ते में रोका और पिटाई कर उसे घायल कर दिया। महिला और उसके पति को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सुमित तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें