गढ़मुक्तेश्वर। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जैसे ही पुलिसकर्मी क्षेत्र अंतर्गत गांव शौगढ़ से कल्याणेश्वर मंदिर मार्ग पर पहुंची तो, नयागांव की तरफ से आ रहे युवक ने पुलिसकर्मियों को देखकर खेतों में छिपने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद प्लास्टिक की केन में 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम ओप्रेती निवासी गांव शाहपुर बताया है। शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।