गढ़मुक्तेश्वर। हापुड़ नगर एक मोहल्ला निवासी युवक ने अपनी पत्नी पर बिना तलाक के दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। युवक ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पहले कोतवाली गढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी ने दो बच्चों को जन्म दिया। दोनों ही बच्चों की किसी कारणवश मौत हो गई। छह माह पहले उसकी पत्नी घर से करीब 40 हजार रुपये की नकदी और सोने चांदी के जेवर लेकर अपने मायके आ गई। कई बार वह उसको लेने के लिए आया, लेकिन पत्नी उसके साथ नहीं गई। इतना ही नहीं अपने परिजनों के साथ मिलकर पिटाई कर उसे घायल भी कर दिया था। जिसके चलते वह दोबारा ससुराल नहीं आया। अब उसकी पत्नी ने उसको बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर ली है। पीड़ित ने पत्नी समेत उसके परिजनों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।