फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तीन मई तक बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। रविवार सुबह हुई बारिश ने मौसम सुहाना हो गया। तापमान में भी पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आने वाले तीन दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है।
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में मौसम का रुख बदला दिखाई दे रहा है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और बारिश के चलते मैदानी इलाकों की हवाओं का रुख बदल गया है, जिससे तापमान में रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है और लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।
विज्ञापन

रविवार तड़के हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। दिनभर बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहा। गर्मी से राहत और रविवार को अवकाश के चलते पार्कों और बाजारों में काफी चहल पहल दिखाई दी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार तीन मई तक बादल छाए रहेंगे। तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। मई के पहले सप्ताह में लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। बारिश और तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह और शाम में ठंडक का एहसास होगा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि हवाओं का रुख बदलने से मौसम में बदलाव हो रहा है। पहाड़ों में मौसम बदलने से मैदानी इलाकों में भी राहत मिल रही है। तीन मई तक बादल और बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें