फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सुबह शाम तक बूथों पर कतार, दोपहर में कम रही भीड़

Thu, 11 May 2023 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शहर की तीन नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत के लिए हुए चुनाव में शहरी और देहात से जुड़ी पालिकाओं का आंकलन किया जाए तो शहर में मतदान का प्रतिशत देहात से कम रहा। दोपहर तक गढ़ और बाबूगढ़ नगर पंचायत में मतदान प्रतिशत इनसे अधिक रहा और यह अंतर शाम तक बरकरार रहा। सुबह शाम बूथों पर भीड़ रही जबकि दोपहर के समय गर्मी अधिक होने के कारण अपेक्षाकृत वोटर कम रहे।
विज्ञापन

जिले की वर्ष 2017 में पिछले नगर पालिका चुनाव में जिले में कुल 57.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें हापुड़ नगर पालिका सीट पर 52.52 प्रतिशत, गढ़मुक्तेश्वर में 70.44 प्रतिशत, पिलखुवा में 64.72 प्रतिशत व बाबूगढ़ नगर पंचायत में 82.6 प्रतिशत मतदान हुआ था। सुबह सात बजे सभी केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया। मतदान का शुरुआती रुझान पूरे जिले का देखें तो ठीक आया है और सही गति से आगे बढ़ता गया। दोपहर एक बजे तक कुल 42.10 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था। जिसमें गढ़मुक्तेश्वर व बाबूगढ़ नगर पंचायत में मतदान सबसे अधिक रहा। मतदान प्रतिशत में शहरी वार्ड पिछड़ते चले गए। हापुड़ और पिलखुवा नगर पालिका सीट पर पॉश कालोनियों के लोग घरों से निकले। गढ़मुक्तेश्वर और बाबूगढ़ नगर पंचायत की सीट देहात क्षेत्र से जुड़ी है और यहां सुबह से ही बूथों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। हालांकि दोपहर के समय कुछ बूथों को छोड़कर अधिकतर बूथ सूने पड़े रहे और इसके बाद शाम को ही बूथों पर वोट डालने के लिए लोग पहुंचे। हापुड़ में किया गया मतदान प्रतिशत
विज्ञापन

समय हापुड़ पिलखुवा गढ़ बाबूगढ़ कुल
9 बजे 9.92 10.95 12.57 13.71 11.79
11 बजे 21.36 27.27 34.97 35.78 27.75
01 बजे 32 40.59 42.67 53.12 42.10
03 बजे 43.0 52.0 54.9 67.7 46.8
05 बजे 47.96 60.98 64.58 78.56 53.22
06 बजे 50.05 65.34 67.79 80.70 55.94
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें