फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: होटल, ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन और चिलिंग प्लांट में पकड़ी बिजली चोरी

Fri, 02 Jun 2023 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पुलिस प्रवर्तन दल की टीम ने शुक्रवार को बुलंदशहर और नोएडा में छापा मारा। इस दौरान ओयो होटल, ई रिक्शा चार्जिंग स्टेशन और मिल्क चिंलिंग प्लांट में करीब 1.25 करोड़ की बिजली चोरी पकड़ी गई है। विजिलेंस की टीम द्वारा जुर्माने की कार्रवाई के लिए संबंधित डिविजन के अधिकारियों को रिपोर्ट दे दी है।
विज्ञापन

एई विजिलेंस एससी यादव के नेतृत्व में ईई रेड धीरेंद्र कुमार, एई मीटर पंकज अग्रवाल, जेई टेक्नीशियन राजकुमार, सुमन पावर प्रभारी निरीक्षक, विरेंद्र सिंह अवर अभियंता विजिलेंस की टीम बृहस्पतिवार रात में बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के नंगला गोविंदपुर में पहुंची। वहां मुशाईद पुत्र जरीफ के कनेक्शन की जांच की गई। मिल्क चिलिंग प्लांट में सीधे चोरी की जा रही थी, साथ ही घरेलू बिजली चोरी भी पकड़ी गई। जांच में 8950 वाट की चेकिंग रिपोर्ट भरी गई। अधिकारियों ने बताया कि करीब 22 से 25 लाख रुपये जुर्माना बनेगा।
इसके बाद टीम ने नोएडा सेक्टर 62 के खोड़ा कॉलोनी स्थित पलक गेस्ट हाउस पर छापा मारा। यहां महावीर सिंह पुत्र यादराम के नाम से कनेक्शन था। परिसर में घरेलू विद्या में 14 किलोवाट का कनेक्शन था। लेकिन मीटर के इनकमिंग केबल में कट कर, चोरी से ओयो होटल और ई रिक्शा चार्जिंग स्टेशन चलता पाया गया। 28 ई रिक्शा और 20 बैटरी चार्ज होते मिले। इस परिसर में 59840 वाट की चोरी पकड़ी गई, जिसका जुर्माना करीब 90 लाख से ऊपर बनेगा।
विज्ञापन


संबंधित क्षेत्रों के अधिकारियों पर लटकी तलवार
विजिलेंस ने मुखबिर की सूचना पर हापुड़ से 50-60 किलोमीटर दूर स्थित इन स्थानों पर छापा मारकर करोड़ों की बिजली चोरी पकड़ी है। सालों से यहां बिजली चोरी हो रही थी। लेकिन संबंधित क्षेत्रों के अधिकारी इतने बड़े लाइनलॉस पर नियंत्रण नहीं कर पाए। ऐसे में अधिकारियों का संरक्षण भी मिलने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

हापुड़ में लगे छापों को कर लिया मैनेज
विजिलेंस ने हापुड़ में बीते दिनों कार्रवाई की थी। मोदीनगर रोड स्थित एक होटल पर करीब 12 लाख की चोरी पकड़ी गई थी। लेकिन अधिकारियों ने इसे चंद हजार रुपयों में निपटा कर मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें