फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: विधायक के कहने पर भी नहीं दिया कनेक्शन, एक घंटा और कराया इंतजार

Wed, 06 Dec 2023 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के कहने से गरीब महिला को बिजली कनेक्शन तक नहीं दिया। इस समस्या को लेकर जन सुनवाई समय में एक्सईएन कार्यालय पहुंचे विधायक को सुबह 11 बजे भी सीट खाली मिली, एक घंटे तक कार्यालय में इंतजार किया। लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे, इस पर नाराज विधायक ने ऊर्जा मंत्री से शिकायत की तब जाकर अधिकारी हरकत में आए। विधायक के आवास पर पहुंचकर अधिकारियों ने जल्द कनेक्शन देने की बात कही।
विज्ञापन


सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि एक महिला नीलम 20 दिन पहले उनके कार्यालय पर बिजली कनेक्शन न मिलने की शिकायत लेकर पहुंची थी। इस मामले में अधिशासी अभियंता से कनेक्शन देने की बात कही थी। लेकिन 20 दिन से अधिकारी महिला को टरकाते रहे, उन्होंने बताया कि एक ही उपभोक्ता की कई बार बिजली चोरी की चेकिंग रिपोर्ट भर दी जाती है। उगाही के लिए उन्हें परेशान किया जाता है, कहने पर भी जुर्माना कम नहीं करते। इन शिकायतों को लेकर विधायक सुबह करीब 11 बजे एक्सईएन कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने एक्सईएन के सीट पर न मिलने पर फोन कराया, अधिकारी लगातार आने की बात कहते रहे इसमें एक घंटा निकल गया। विधायक विजयपाल आढ़ती ने इस मामले में एमडी से शिकायत की, साथ ही ऊर्जा मंत्री को भी मामले से अवगत कराया। इससे निगम के अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई। विधायक भी कार्यालय से अपने आवास चले आए। कुछ ही देर बाद अधिकारियों की फौज उनके आवास पर पहुंची और जल्द कनेक्शन कराने का फिर से आश्वासन दे दिया। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब जन प्रतिनिधि की बात पर अधिकारी अमल नहीं करते तो आम उपभोक्ता के प्रति इनका कैसा व्यवहार रहा होगा।



जसरूपनगर में कर रहे थे निरीक्षण, सूचना मिलते ही पहुंचे

जसरूपनगर में निरीक्षण कर रहे थे, विधायक जी के आने की सूचना मिलते ही कार्यालय के लिए रवाना हुए। लेकिन बीच में जाम मिलने पर समय लग गया, उनके आवास पर जाकर समस्या जान ली गई है। उन्होंने हाल ही में चार्ज लिया है, जिस कारण इस कनेक्शन की जानकारी भी नहीं थी।आदित्य भूषण भारती, एक्सईएन।
विज्ञापन




कनेक्शन के लिए महिला काट रही थी चक्कर

ऊर्जा निगम के अधिकारियों से 20 दिन पहले कनेक्शन देने के लिए कहा गया था, लेकिन महिला को चक्कर कटाए गए। व्यक्तिगत तौर पर कहने के बावजूद उपभोक्ता को राहत नहीं दिलायी। इस मामले में ऊर्जा मंत्री को भी जानकारी दी है।विजयपाल आढ़ती, सदर विधायक।



अधिकारियों को दिए हैं निर्देश-

तीनों एक्सईन, एसडीओ समेत निगम कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जनप्रतिनिधियों के कार्य प्राथमिकता से किए जाएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, मामला संज्ञान में आया गया है। उचित कार्रवाई की जाएगी।यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें