फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार की छत पर हुडदंग करने का वीडियो वायरल

Wed, 21 Feb 2024 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। चलती कार पर युवाओं का स्टंट करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन


पुलिस की बार-बार अपील के बाद भी युवा वाहनों पर स्टंट करने से बाज नहीं रहे हैं। बुधवार को भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो मे एक लग्जरी कार की छत पर बैठे तीन युवक हुड़दंग करते दिख रहे हैं। कार में तेज आवाज में गाना भी बज रहा है। बताया गया है कि युवक किसी शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वीडियो सिंभावली क्षेत्र का बताया गया है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले की जानकारी कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें