ब्रजघाट। सोमवार को दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना अपने परिवार के साथ ब्रजघाट तीर्थनगरी में पहुंचे। जिन्होंने जैटी बेरिकेडिंग पर खड़े होकर गंगा मैया के दर्शन किए। उप राज्यपाल ने गंगा मैया की जलधारा को फिर से निर्मल और अविरल बनाने के लिए केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की प्रशंसा की। उन्होंने गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के साथ ही किनारे पर विभिन्न अनुष्ठान करने वालों समेत तीर्थ पुरोहित और नाविकों से किसी भी रूप में गंगा के अंदर कोई प्रदूषित सामग्री न डालने का आह्वान भी किया। इस दौरान मेरठ के पूर्व कमिश्नर और वर्तमान में दिल्ली प्रदेश में संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह, एडीएम संदीप कुमार, एसडीएम अंकित कुमार, सीओ वरुण मिश्रा आदि थे।