फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रोडवेज बस ने स्कूटी सवार तीन छात्रों को मारी टक्कर, एक की मौत; दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Fri, 20 Jan 2023 06:13 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

दुर्घटना में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पर पहुंचे परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां सुरेम को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
मृत छात्र सुरेम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर रोड पर सामिया गार्डन के पास हरिद्वार डिपो की रोडवेज बस ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को टक्कर मार दी। जिनमें कक्षा आठ के छात्र सुरेम (14) पुत्र आमिर की मौत हो गई। जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया और शव घर ले गए।

विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पुराना बाजार निवासी सुरेम बाइपास स्थित जेएमएस में कक्षा आठ का छात्र था। रोज की तरह गुरुवार को भी वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूटी से घर लौट रहा था। स्कूटी पर उसके अलावा उसकी कक्षा में पढऩे वाले तालिम पुत्र दिलशाद निवासी तहसील कंपाउंड व साद पुत्र राशिद निवासी रामपुर रोड भी सवार थे। जैसे ही तीनों छात्र बुलंदशहर रोड पर सामिया गार्डन के पास पहुंचे तो हापुड़ की ओर से आगरा जा रही हरिद्वार रोडवेज की बस ने सामने से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

दुर्घटना में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पर पहुंचे परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां सुरेम को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बाकी दोनों छात्रों को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, बस का चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इनकार कर दिया है। तहरीर आती है तो मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें