हापुड़। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में डहाना के जनता इंटर कॉलेज की छात्रा प्राची और पिलखुवा के वीआईपी इंटर कॉलेज की छात्रा दीप्ति कोरी ने 95.83 फीसदी अंक पाकर संयुक्त रूप से जिला टॉप किया। वहीं, इंटरमीडिएट में पिलखुवा के केएमएस स्कूल के छात्र ज्ञानव राणा ने 97.80 फीसदी अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शैक्षिक सत्र 2022-23 में हाईस्कूल के 15889 और इंटरमीडिएट में 14014 छात्र पंजीकृत थे। मंगलवार को दोनों ही कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल का उत्तीर्ण परिणाम 92.91 फीसदी रहा, जबकि इंटरमीडिएट का परिणाम बेहद खराब रहा, 79.97 छात्र ही उत्तीर्ण हो सके।
हाईस्कूल के डहाना स्थित जनता इंटर कॉलेज की छात्रा प्राची और वीआईपी इंटर कॉलेज की छात्रा दीप्ति कोरी ने 95.83 फीसदी अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्जुननगर स्थित विजेंद्र आदर्श बाल इंटर कॉलेज के छात्र अमूल्य सिंह और वीआईपी इंटर कॉलेज के छात्र शौर्य ने संयुक्त रूप से 95.50 फीसदी अंक पाकर दूसरा स्थान पाया। केएमएस इंटर कॉलेज के छात्र उदय सैनी ने 95.17 फीसदी अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं, इंटरमीडिएट में पिलखुवा के केएमएस स्कूल के छात्र ज्ञानव राना ने 95.80 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया। हापुड़ के टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के छात्र शशांक शर्मा ने 94.60 फीसदी अंक पाकर दूसरा और इसी विद्यालय के छात्र देव कुमार ने 93.80 फीसदी अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हाईस्कूल के टॉप टेन छात्रों की सूची-
छात्र स्कूल अंक फीसदी
प्राची जनता इंटर कॉलेज 95.83
दीप्ति कोरी वीआईपी इंटर कॉलेज 95.83
अमूल्य सिंह विजेंद्र आदर्श इंटर कॉलेज 95.50
शौर्य वीआईपी इंटर कॉलेज 95.50
उदय सैनी केएमएस इंटर कॉलेज 95.17
प्रियांशु वीआईपी इंटर कॉलेज 94.83
कीर्तिका वीआईपी इंटर कॉलेज 94.83
फहीम टैगोर शिक्षा सदन 94.67
मन्नत शर्मा टैगोर शिक्षा सदन 94.50
नितिन तोमर केएमएस इंटर कॉलेज 94.33
कशिश शर्मा एसबी इंटर कॉलेज 93.83
कार्तिका वीआईपी इंटर कॉलेज 93.50
स्नेहा तोमर वीआईपी इंटर कॉलेज 93.50
रितिषा पीडब्ल्यूडी इंटर कॉलेज 93.17
क्रिस वर्मा केएम लाल इंटर कॉलेज 93.17
आशी गर्ग वीआईपी इंटर कॉलेज 93.17
-
-इंटरमीडिएट के टॉप-10 सूची में शामिल छात्र-
छात्र स्कूल अंक फीसदी
ज्ञानव राणा केएमएस इंटर कॉलेज 95.80
शशांक शर्मा टीएसएस इंटर कॉलेज 94.60
देव कुमार टीएसएस इंटर कॉलेज 93.80
अनुष्का वीआईपी इंटर कॉलेज 93
जतिन गर्ग केएमएस इंटर कॉलेज 92.20
महक गोयल केएम लाल इंटर कॉलेज 90.80
फैजान एमआईयू इंटर कॉलेज 90.80
पुलकित वीआईपी इंटर कॉलेज 90.60
महक तोमर एकेपी इंटर कॉलेज 90.40
हिना पीडब्ल्यूडी इंटर कॉलेज 89.80
खुशी चौधरी वीआईपी इंटर कॉलेज 89.80
शिवम वीआईपी इंटर कॉलेज 89.60