फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। घर से ब्रजनाथपुर शुगर मिल में ड्यूटी करने जा रहे इकलैड़ी निवासी जितेंद्र सिंह को कपूरपुर थाने से सौ मीटर दूर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर हालत में उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि 45 वर्षीय जितेंद्र सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह शनिवार देर शाम साइकिल से ब्रजनाथपुर शुगर मिल में काम करने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह कपूरपुर थाना के पास नहर की पटरी पर पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक के दौरान साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना पर भर्ती कराया।
हालत गंभीर होने पर घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ जाते समय घायल कि रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार विनीत सिसोदिया ने बताया कि जितेंद्र सिंह के चार बेटियां और एक बेटा मंयक है। पत्नी पिंकी पति की मौत पर बेसुध है और मां-बाप का रो रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर घटना को अंजाम देने वाले वाहन की खोज में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें