हापुड़। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना धौलाना व कपूरपुर में तैनात दो प्रशिक्षु दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया है।
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना धौलाना में तैनात प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दीपक गौतम की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिन्हें बार-बार चेताया जा रहा था। लेकिन उपनिरीक्षक द्वारा लगातार कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी। इस पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनके साथ थाना कपूरपुर में तैनात प्रशिक्षु उपनिरीक्षक पिंकू कुमार को भी कार्य में लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है।