फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आपसी कहासुनी को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला अहाताबस्तीराम में एक युवक ने दूसरे युवक के साथ अभद्रता कर दी। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने पर जमकर बवाल और मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि बुधवार रात पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रही थी। करीब दब बजे सुभाष गेट के पास दो पक्षों के बीच आपस में विवाद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आपस में विवाद कर रहे युवकों को शांत कराया। पुलिसकर्मियों ने छह आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आपस में गाली गलौज को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पहले पक्ष के आरोपी दीपक, दीनदयाल और पवन तथा दूसरे पक्ष से फिरोज, मजहर और मोनिस के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी और अभद्र व्यवहार करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी छह आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें