कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर रोड चौपला पर पुलिस व कंपनी कर्मचारियों ने दो दुकानदारों को नकली टाटा नमक के पैकेट बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कंपनी के प्रबंधक ने दोनों दुकानदार सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने दोनों दुकानदार को मौके से ही गिर तार कर लिया। जबकि नमक सप्लायर अभी फरार है।
सोमित आर्य ने बताया कि वह चंडीगढ़ स्थित स्पीड सर्च सिक्योरिटी नेटवर्क कंपनी में ऑपरेशन प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। उसकी कंपनी को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड ने लिखित रुप में अधिकार दे रखे हैं कि कोई उनकी अधिकृत कंपनी के नाम से नकली प्रोडक्ट बेचता व सप्लाई करता है तो वह उसके खिलाफ कार्रवाई करा सके। शनिवार को उसने पुलिस की मौजूदगी में कुचेसर रोड चौपला स्थित लाला प्रमोद कुमार सिंघल किराना स्टोर व सिरोही प्रोविजन स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान यहां सौरभ सिंघल व ओमप्रकाश निवासीगण कुचेसर रोड चौपला मौजूद थे। दोनों दुकानों की तलाशी लेने के बाद यहां से टाटा नमक के नकली 132 पैकेट बरामद हुए। दोनों दुकानदारों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ये नमक के पैकेट पीयूष गोयल निवासी बक्सर सिंभावली से लिए हैं। पुलिस ने दोनों दुकानदार सौरभ सिंघल व ओमप्रकाश को मौके से ही गिर तार कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, दो दुकानदारों को मौके से ही गिर तार कर लिया गया है। जबकि नमक सप्लायर अभी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अंबाला छावनी के गांधी मैदान में सेवा सिमरन सोसाइटी गुरूद्वारा सिंह सभा रेजिमेंट बाजार द्वारा आय