हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामगढ़ी की ओर अपना घर कॉलोनी के पीछे खाली मैदान में जुआ खेल रहे दो जुआरियों को पुलिस ने दबोच लिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को एसएसवी चौकी प्रभारी कृष्णपाल सिंह पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान देवराज व सोनू निवासी मोहल्ला रामगढ़ी के रूप में हुई है। उपनिरीक्षक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।