गढ़मुक्तेश्वर। मंगलवार को एचपीडीए वीसी डॉ. नितिन गौड़ के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने बिना अनुमति बनाए जा रहे दो व्यावसायिक भवनों को सील किया।
विभाग के प्रभारी प्रवर्तन कमल थापर ने बताया कि मंगलवार को शिकायत के आधार पर गढ़ क्षेत्र में हाईवे के निकट स्याना चौराहे पर पहुंचकर जांच की गई। जहां पर जुफैल द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा था। ब्रजघाट में भी पलवाडा मार्ग पर जगवीर चौधरी बिना नक्शा पास कराए भवन का निर्माण कर रहे थे। दोनों भवनों को सील करने की कार्रवाई की गई है। अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान देशपाल सिंह, सत्यवीर सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।