फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो मरीजों को डेंगू, 16 पहुंची संख्या

Thu, 03 Oct 2024 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीजों का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। इसके साथ ही 32 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जिला अस्पताल स्थित पैथोलॉजी लैब में स्वास्थ्य विभाग मरीजों की जांच करा रहा है। ओपीडी में आए दो संदिग्ध मरीजों के नमूने इस लैब में भेजे गए थे। जिनमें दोनों डेंगू पॉजिटिव आए हैं। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि बुखार होने पर जांच अवश्य कराएं। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में निशुल्क जांच की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें