फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Aug 2023 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। चार दिन पूर्व कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव में घर के पास ही खेत पर पशुओं का चारा लेने के लिए गई 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कपूरपुर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया था। दोनों आरोपियों के नाबालिग होने के कारण उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। वहीं छेड़छाड़ के एक अन्य मामले में फरार चल रहे आरोपी को भी जेल भेजा है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद शर्मा ने बताया थाना क्षेत्र के एक गांव के दो नाबालिग भाइयों ने चार दिन पूर्व नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। शुक्रवार को बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। उधर छेड़छाड़ के एक अन्य मामले में समाना चौकी क्षेत्र के गांव कमरुद्दीन निवासी अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें