फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गार्ड की हत्या कर डकैती डालने के मामले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर डकैती को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 7500 रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ पिलखुवा वरूण मिश्रा ने बताया कि बारह दिन पूर्व बदमाशों ने छिजारसी से सिखेड़ा को जाने वाले बंबे पर बंद पड़ी फैक्टरी पर धावा बोल एक गार्ड की हत्या कर और दूसरे को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। सीओ ने बताया कि पुलिस उक्त मामले में सात बदमाशों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। मामले में वांछित चल रहे गाजियाबाद के थाना विजय नगर के गांव मिर्जापुर निवासी कासिम और पिलखुवा के गांव सिखेड़ा निवासी शाहरूख को रामा मेडिकल अस्पताल के पीछे से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें