फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल भर में उजड़ी दुनिया: दो बच्चों संग खेल रहा था पिता, अचानक आसमान में बिजली कड़कने से हुई दीपांशु की मौत

Sun, 09 Jul 2023 11:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़

सार

रविवार को दिनभर झमाझम बरसात के दौरान शाम को बिजली कड़कड़ाने लगी। उस समय अमित अपने दोनों बच्चों के साथ घर पर ही था। अचानक बिजली गिरने की तेज आवाज से ढाई वर्षीय दीपांशु को सदमा लगा।  
विज्ञापन
हापुड़ में मासूम पर गिरी आसमानी बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झमाझम बारिश के दौरान बिजली कड़कड़ाने से रविवार को हापुड़ स्थित दोयमी गांव के निकट स्थित मूलचंद विहार में एक ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। साथ ही गांव में कई घरों में लगे विद्युत उपकरण भी फुंक गए। 

विज्ञापन
Trending Videos

मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मूलचंद विहार में अमित अग्रवाल का परिवार रहता है, जो मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। 

रविवार को दिनभर झमाझम बरसात के दौरान शाम को बिजली कड़कड़ाने लगी। उस समय अमित अपने दोनों बच्चों के साथ घर पर ही था। अचानक बिजली गिरने की तेज आवाज से ढाई वर्षीय दीपांशु को सदमा लगा।  
विज्ञापन

परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही दीपांशु अचेत हो गया। परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, गांव में 20 से अधिक घरों में लगे उपकरण फुंक गए। सुबीश त्यागी ने बताया कि बिजली कड़कड़ाने से घर में लगे इंवर्टर, वोल्टेज मीटर व अन्य उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें