फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हत्या के प्रयास में दो युवक गिरफ्तार

Wed, 11 Feb 2026 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। हत्या के प्रयास के पुराने मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि 11 सितंबर 2025 को जितेंद्र के भाई रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उल्लेख किया था कि गांव सालारपुर निवासी दुष्यंत और गांधी ने जितेंद्र पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया था। हमले में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसका लंबे समय तक उपचार चला। घटना के बाद पीडि़त पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वे गिरफ्तारी से बचते रहे। हाल ही में न्यायालय के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें