कुचेसर चौपला। थाना क्षेत्र के अंतर्गत उपैड़ा गांव के पास ग्रीन ओयो होटल का वीडियो वायरल होने बाद पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि होटल मालिक समेत दो लोग अभी फरार है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को गांव उपैड़ा के पास बने ग्रीन ओयो होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर छापा मारा गया। इस दौरान यहां कई जोड़े पकड़े गए थे। इस दौरान होटल मालिक समेत चार आरोपी मौके से भाग गए थे। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त दो आरोपी तपेश व राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि होटल मालिक चेतन व महिपाल अभी फरार है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।