संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक शादीशुदा महिला ने चार-पांच लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है, उसके एक बच्चा भी है। उसके बाद भी आरोपी जबरन उसकी शादी कराना चाहते हैं।
मोहल्ला गणेशपुरा निवासी आंचल ने बताया कि एक दिसंबर की रात को उसके घर अमरजीत, मुकेश, सुंदर, मोंटी, काजल निवासीगण दस्तोई रोड पीर वाली गली के पास पहुंचे। पीड़िता घर पर अकेली थी। आरोप है कि आरोपियों ने घर से उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए। अमरजीत व उसका सारा परिवार उसकी जबरदस्ती कहीं और शादी कराना चाहता है। पीड़िता एक बच्चे की मां है। पीड़िता ने मना किया तो आरोपियों ने मोदीनगर रोड पुल के पास लात-घूसों से उसकी पिटाई कर दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।