सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि खेती की जमीन से संबंधित उसका वाद न्यायालय में चल रहा है। इसी बात को लेकर उसके पड़ोसी खेत का मालिक उससे रंजिश रखता है। 23 सितंबर को वह पशुओं के लिए चारा काटने को खेत पर गई थी। जहां पहले से ही आरोपी मौजूद थे। आरोपी ने खेत में खींचकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूट कर वह घर की तरफ जाने लगी । इसी बीच आरोपी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिसने शिकायत करने पर उन्होंने भी गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर उसे घायल कर दिया। थाना पुलिस का कहना है प्रथम दृष्टया मामला छेड़छाड़ का नही है। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के विवाद का है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।