सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी ने व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि मंगलवार की सुबह उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी, तभी पड़ोस में ही रहने वाला युवक दीवार कूद कर घर में घुस गया। आरोपी ने चाकू की नोक पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी ने हमला कर उसे घायल भी कर दिया, जिसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार बीएनएस की धारा 333, 74, 64, 62 351(2) ,351(3) पोस्को अधिनियम 7/8 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है ।