सिंभावली। गांव सिखेड़ा निवासी शाह मोहम्मद ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसका 13 साल का बेटा अबुजर शाम करीब तीन बजे खेतों से पशुओं के लिए चारा लेने जा रहा था। जंगल के निकट गांव के ही रहने पांच युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। पीडि़त ने बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे को खेत में खींचकर गला दबाते हुए उसकी हत्या का प्रयास किया। शोर मचाने पर राहगीरों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद