गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहे एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए पुलिसकर्मी युवक को थाने ले गए। पूछताछ के दौरान वह कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दे सका। जिस पर पुलिसकर्मियों ने युवक को बरामदे में बैठा दिया और उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश करने लगे। शुक्रवार की दोपहर युवक ने थाने से भागने का प्रयास किया लेकिन, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि युवक मंदबुद्धि लग रहा है। शांति भंग की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद