फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, यात्री बेहाल

Thu, 12 Sep 2024 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं ट्रेनों की चाल बिगड़ने से रेलयात्रियों की आफत बढ़ा दी। बारिश के कारण कई ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


पदमावत एक्सप्रेस तीन घंटे 13 मिनट, दिल्ली से टनकपुर जाने वाली पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा 34 मिनट, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे 24 मिनट, मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मैमू एक घंटे 48 मिनट, दिल्ली से कोटद्वार जाने वाली सिद्धबलि जन शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटा 34 मिनट, अवध आसाम एक्सप्रेस तीन घंटे 53 मिनट देरी से पहुंची। ऐसे में ऑफिस व अन्य कार्य पर जाने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि जगह जगह रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य और मौसम के चलते ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है, जिसे जल्द सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें