फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत

Fri, 01 Aug 2025 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। हाल्ट के पास शुक्रवार को मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मालगाड़ी रुक गई, इसके कारण दिल्ली लखनऊ रेलमार्ग पर आ जा रहीं तीन ट्रेनों को स्टेशन और चौथी ट्रेन को सुनसान जंगल में रोकना पड़ गया। रेलवे ट्रैक खाली न होने पर दिल्ली से लखनऊ जा रही डबल डेकर को करीब 20 मिनट सिंभावली स्टेशन, आनंद विहार दिल्ली से दानापुर जा रही जन साधारण एक्सप्रेस को करीब 35 मिनट गढ़ स्टेशन और दिल्ली से बनारस जा रही काशी विश्वनाथ को करीब 20 मिनट तक कुचेसर स्टेशन पर रोकना पड़ा। इसके अलावा दिल्ली से राजगिर जाने वाली श्रमजीवी को ब्रजघाट टोल से गंगा पुल के बीच करीब 20 मिनट तक आउटर पर रोकना पड़ गया। गढ़ स्टेशन के स्टेशन मास्टर शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि ब्रजघाट हाल्ट के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई थी, इसके कारण ट्रेन को रुकना पड़ा था, इससे दिल्ली लखनऊ रूट पर आ जा रहीं चार ट्रेनों का आवागमन करीब आधा घंटे तक प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें