फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नियम तोड़ने पर 24 वाहनों के काटे चालान

Wed, 21 Feb 2024 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। यातायात पुलिस ने नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 दो पहिया वाहनों के चालान काटे। वहीं, दो पहिया वाहन चला रहे नाबालिगों के परिजनों को मौके पर बुलाकर भविष्य के लिए कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी निरीक्षक उपदेश कुमार ने बताया कि एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर बुधवार को नाबालिगों द्वारा चलाए जा रहे दो पहिया वाहनों के खिलाफ अतरपुरा चौराहे पर सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान 24 दो पहिया वाहनों के तीन सवारी, बिना हेलमेट आदि के चालान काटे गए। इन वाहनों को अधिकतर नाबालिग चलाते पाए गए। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा नाबालिगों के परिजनों को मौके पर बुलाया गया। परिजनों के आने पर भविष्य में नाबालिगों द्वारा वाहनों चलाने की पुनर्रावृति न हो की कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें