फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रैक्टर का बिना हेलमेट के काटा दो हजार का चालान

Fri, 03 Nov 2023 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गांव सलाई निवासी व्यक्ति के ट्रैक्टर का चालान बिना हेलमेट का काट दिया गया। जब उसके पास दो हजार का चालान पहुंचा तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


सिलाई निवासी खुशी मोहम्मद ने बताया कि उसका ट्रैक्टर घर पर खड़ा हुआ है। शुक्रवार को दोपहर उसके मोबाइल पर मेसेज आया तो पता चला कि ट्रैक्टर का बिना हेलमेट के कारण दो हजार रुपये का चालान काट दिया गया है। हालांकि चालान पर फोटो बाइक का है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चालान किसी गलती के कारण हुआ है, लेकिन इससे खुशी मोहम्मद चिंता में है। इस संंबंध में यातायात प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि किसी तकनीकी गलती के कारण ऐसा हुआ होगा, ऐसे चालान खुद निरस्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें